Kota : सावन मास में भाजपा महिला मोर्चा का अनूठा अभियान

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

शिव मंदिर परिसर में ट्री गार्ड सहित बिल्व पत्र पौधारोपण अभियान 

कोटा, 16 जुलाई। भगवान शिव की आराधना का प्रमुख पवित्र सावन का महीने में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 
संभाग के शिव मंदिरों में ट्री गार्ड सहित बिल्व पत्र पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शिव मंदिर
 परिसर में ट्री गार्ड सहित बिल्व पत्र पौधारोपण किया जा रहा है ताकि भक्तजनो को बिल्व पत्र मंदिर परिसर में ही 
उपलब्ध हो सके। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूया गोस्वामी ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 
की पहल पर समाज सेवी हरि कृष्ण बिरला के सानिध्य में अभियान के तहत मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य 
हाडोती के शिव मंदिरों के परिसर में शिव मंदिर परिसर में ट्री गार्ड सहित बिल्व पत्र पौधारोपण कर रहे हैं रविवार 
को अभियान के तहत  गंगरावल जी महाराज मंदिर चतरगंज बूंदी में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
 इस मौके पर महावीर शर्मा बालेता ,शैलेंद्र ऋषि , रवि बृजवानी , बंटी विजय, दीक्षा गोस्वामी शिवराज गोस्वामी आदि
 उपस्थित रहे।