भाजपा महिला मोर्चा पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया

कोटा (शिवकुमार शर्मा ) भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार कोटा में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया इस दौरान शालिनी ने कहा कि समाज की सुरक्षा कानून के हाथ में है और इस स्थिति में पुलिस ही महिला सुरक्षा की प्रथम जिम्मेदार है प्रत्येक नागरिक को अपना कर्तव्य पूर्ण करना चाहिए और पुलिस की सदैव मदद करनी चाहिए इस अवसर पर थानाधिकारी अमर सिंह ,महिला मोर्चा झालावाड़ कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलम पारेता प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा महिला विंग सुमन मेहरा पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष राजावत श्रीमति सिम्पल शर्मा अंजनी राजपूत ज्योति श्रीवास्तव सहित पुलिसकर्मी आदि मौजूद थे।