जयपुर। मध्यप्रदेश के एक बीजेपी मंत्री ने देश में बढ़ती मंहगाई और ठप्प होती अर्थव्यवस्था का जिम्मेदार पंडित जवहार लाल नेहरू को बता दिया। मध्यप्रदेश सरकार के चिकित्सा मंत्री विश्वास सांरग ने अजीबोगरीब बयान दिया और कहा कि देश में गरीबी और मंहगाई तो उसी दिन से पैदा हो गई थी जिस दिन भारत आजाद हुआ था और जवहारलाल नेहरू ने भाषण दिया था। सांरग ने कहा है कि नेहरू कि दिये गये भाषण के कारण ही देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई थी। इस बयान को लेकर कांग्रेसी प्रवक्ताओं ने सांरग का मजाक उड़ाते हुए चुटकिया ली हैं। और सांरग को शिवराज सर्कस का मंत्री बता दिया।
बीजेपी चिकित्सा मंत्री ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंहगाई एक या दो दिन में नहीं बढ़ती है। मंहगाई अगर बढ़ी है तो उसके जिम्मेदार पुरी तरह से जवहारलाल नेहरू हैं। जिन्होंने देश की आजादी के बाद अर्थव्यवस्था को पंगु बना कर दिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 7 साल से मोदी जी भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। और बीजेपी सरकार लगातार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के शासन को कुछ उद्योगपतियों के हाथ में होना बताया। इसके अलावा सारंग ने दावा किया कि बीजेपी शासन के दौरान महंगाई कम हुई है और लोगों की आय बढ़ी है।
कांग्रेस नेताओं ने उड़ाया मजाक
चिकित्सा मंत्री विश्वास सांरग के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जमकर उनकी टांग खींची और मजाक उड़ाया। एमपी के कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा, मंत्री विश्वास सारंग नेहरू के जिस भाषण की बता कर रहें हैं उस समय सारंग का जन्म भी नहीं हुआ था।