Electricity की अघोषित कटौती के खिलाफ भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

सुमेर सिंह राव

घसीपुरा / कांवट
राज्य सरकार के बिजली कटौती के खिलाफ चला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस के सामने धरना प्रदर्शन कर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री के नाम सहायक अभियंता कांवट रामनिवास मीणा को ज्ञापन देकर आमजन को बिजली कटौती सहित विभिन्न समस्याओं से राहत प्रदान करने की मांंग की। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक फूलचन्द गुर्जर नीमकाथाना ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार जनता के साथ अमानवीयता व अत्याचार पर उतर आई है। राज्य में कानून व्यवस्था प्रशासन तंत्र फैल साबित हो रहा है। भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजोर ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न देश में एक नंबर पर हो गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद मिठारवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामवतार सिंह बड़सरा, फूलचंद वर्मा, रंगलाल स्वामी कांवट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरने को संंबोधित कर बिजली विभाग से सप्लाई व्यवस्था में सुधार नहीं करने बड़ा आंंदोलन करने की चेतावनी दी।