भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर 11 को राजसमन्द में जिला बैठक को करेंगे सम्बोधित
राजसमन्द । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री 11 जनवरी को राजसमन्द दौरे पर रहेंगे जिला बैठक को करेंगे सम्बोधित। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ के सानिध्य में भाजपा जिला कार्यालय पर होगी बैठक।
इस बैठक में जिला पदाधिकारी, विधायक पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला प्रमुख प्रधान सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष विधानसभा संयोजक व विस्तारक सहित मीडिया,आई टी व सोशल मीडिया जिला संयोजक के अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।