भाजपा प्रदेश की 25 सीटों के साथ केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाएगी - अरुण चतुर्वेदी
राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश में 25 सीटों के साथ देश मे भाजपा गठबंधन 400 सीटों से केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है आज देश मे प्रधानमंत्री के रूप में सिर्फ मोदी जी को ही देखना चाहते है क्योंकि देश की जनता को जो विश्वास भाजपा और नरेंद्र मोदी जी मे है वह आज भी कायम है नरेंद्र मोदी जी ने जो कहा वो किया आज देश मे केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीब से लेकर सभी वर्गों को लाभ पहुंचा है इसी के साथ अब राजस्थान की जनता भी केंद्र के साथ ही प्रदेश की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ ले रही है प्रदेश की भाजपा सरकार ने आने के बाद जो वादे किए थे.
उनकी शुरुआत हो गयी है आज प्रदेश में प्रत्येक वर्ग को अहसास हो गया है कि पिछली गहलोत सरकार ने हमारे साथ कुठाराघात किया था लेकिन अब भाजपा सरकार में सुकून की सांस ले रहे है जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने 6 फरवरी को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों व कार्यकर्ताओं से कही उन्होंने आगे कहा कि अब हम सभी को लोकसभा के चुनाव तक जनता के बीच मे रह करके कार्य करना है इसके लिए भाजपा संगठन के द्वारा विभिन्न अभियानों के माध्यम से हम जनता के बीच मे रह करके केंद्र व प्रदेश की जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचा सके। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, दीप्ति माहेश्वरी, सुरेंद्र सिंह राठौड़, हरि सिंह रावत सहित भाजपा जिला पदाधिकारी अपेक्षित जनप्रतिनिधियों सहित अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे।