शिवकुमार शर्मा
कोटा |
प्रदेश में युवाओं, बेरोजगारों, गरीबों व आमजन से किये लोक लुभावने व झूठे वादों की बुनियाद पर बनी सरकार को उखाड़ फेंकने का आगाज भाजपा कार्यकर्ता आगामी 9 सितंबर को होने वाले जंगी प्रदर्शन से करेगा। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर कुन्हाड़ी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार को बेनकाब करने का संकल्प लिया।
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जनता से किए वादे झूठ का पुलिंदा साबित हो रहे हैं । बिगड़ती कानून व्यवस्था, बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने, शहर की टूटी पड़ी सड़कों सहित केईडीएल को भगाने की मांग को लेकर होने वाले प्रदर्शन के लिये कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है ।
गुंजल ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल हो चुकी सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु किए जा रहे प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मंडल व वार्डो की बैठकों में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर लग रहा है कि भाजपा का कार्यकर्ता अब झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आर पार की लड़ाई के मूड में है।
इस अवसर पर नदीपार क्षेत्र के पार्षद राकेश सुमन पुटरा,बीरबल लोधा, बलविंदर सिंह बिल्लू, नवल हाडा, रवि मीणा, पूजा सुमन,पूजा केवट, कुसुम सैनी, पूर्व पार्षद विकास तंवर, धापू मेहरा, सुनीता मीणा सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नवल जेठाणिया, प्रेम कलवार, राम लाल माली, महावीर जैन, चंदा लाल सुमन, महेंद्र सिंह सोलंकी, लोकेश शर्मा ,मनीष शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।