जनूथर, भाजपा मंडल जनूथर के कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में 10 फरवरी को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह वेढम की धन्यवाद यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई । मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के गांव चलो अभियान में प्रवासी कार्यकर्ताओं को हर गांव में एक दिन का प्रवास करके केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करा कर लाभ दिलाए । कार्यकर्ता बैठक में मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह, मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी, मटर सिंह, विजयसिंह, थानसिंह, सुरेशचंद्र, अभैसिंह, गिल्लोराम, फूलसिंह, कपिल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।