डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

अधिक से अधिक पेड़ लगाकर करें धरती का श्रृंगार। ....... औनाड सिंह सैनी

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी l
कस्बे में शनिवार को डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 121 वीं जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वृक्षारोपण विशेष अभियान के तहत उदयपुरवाटी शहर मण्डल के बूथ संख्या 175 में बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणराम सैनी के द्वारा वृक्षारोपण किया l इस दौरान पूर्व पार्षद औनाड़ सिंह सैनी ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर धरती का श्रंगार करना चाहिए l
मण्डल मंत्री एडवोकेट प्रभुदयाल सैनी , बूथ उपाध्यक्ष रतनलाल सैनी, RT प्रमुख योगेश कुमार सैनी, राकेश कुमार सैनी , लोकेश सैनी, नरेश सैनी पंकज सैनी, हेमन्त सैनी कमलेश सैनी, अमित सैनी आदि उपस्थित थे