बूंदी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता का किया घेराव
मुख्यमंत्री घोषणा की सड़कों के शिलान्यास लोकार्पण में प्रोटोकॉल की पालना करने की मांग
बून्दी 3 जून। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण की जा रही मुख्यमंत्री घोषणा की सड़कों के शिलान्यास लोकार्पण में प्रोटोकॉल की पालना करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार मीणा का घेराव किया । जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि बूंदी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा की जो चड़के पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जानी है या बन रही है उनमें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना नहीं हो रही है । जो व्यक्ति इसमें किसी भी तरह से इनटाइटल नहीं है उनके द्वारा भूमि पूजन , शिलान्यास व लोकार्पण किए जा रहे हैं जो पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन नजर आता है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो पाए तथा यदि जबरन कोई नेता इस तरह मुख्यमंत्री घोषणा व राज्य सरकार द्वारा दी गई सड़कों का भूमि पूजन , शिलान्यास व लोकार्पण करता है तो विभाग उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं । अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता इसे मुख्यमंत्री घोषणा की सड़कों के भूमि पूजन , शिलान्यास व लोकार्पण जो बिना प्रोटोकॉल के किए जाएंगे उनका मौके पर जाकर विरोध करेगी । जिससे होने वाली अशांति के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग जिम्मेदार होगा । ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष महावीर खंगार , नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी , उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह हाडा , पार्षद पप्पू सोनी , रमेश हाड़ा , संजय शर्मा , मानस जैन , नवीन सिंह , सुरेश परिहार , दिलीप सिंह , आशीष विजय , ओम जांगिड़ , मनीष सिसोदिया , जमुना शंकर , कमलेश रेगर , संदीप यादव , मनीष सेन , संजय भूटानी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे यह जानकारी शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने दी ।