भाजपा युवा नेता सुशील सैनी ने सेवा दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन

भाजपा युवा नेता सुशील सैनी ने सेवा दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन

जन्मदिन पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा युवा नेता सुशील सैनी ने अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। सैनी ने अपने जन्मदिन पर मंगलवार को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम किये। झुंझुनूं रोड़ पर स्थित दादू पार्क में प्रातः 6 बजे पौधारोपण किया, 7 बजे माता शाकम्भरी के दरबार मे धोक लगाकर बंदरो को फल खिलाये, 10 बजे कृष्ण गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया, 11 बजे पहाड़ी पर स्थित सुखतलाई मंदिर में बेजुबानों के लिये परिंडे लगाये। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष ललित सोनी, अभाविप नगरमंत्री योगराज जांगिड़ बागोरा, पार्षद दिनेश सैनी, विकास योगी, शिंभू तंवर, राजेंद्र सैनी, रवि स्वामी, विकास सैनी, सुनील सैनी, मोहित, अशोक, हरि सैनी, अशोक, प्रकाश बागोरा, लोकेश बागोरा, दिनेश शर्मा, सुभाष सैनी, योगेश भैरा, विक्रम भैरा आदि मौजूद रहे।