केशोरायपाटन 5 मार्च। युवा कार्यक्रम खेल युवा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र बूंदी के के पाटन ब्लॉक के ग्राम चोतरा का खेड़ा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोतरा का खेड़ा खेल प्रांगण में किया गया, कार्यक्रम के मुख्य बुदराज़ डॉली मुकट मेघवाल युवा समाजसेवी जय सिंह रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्जित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया गया, राष्ट्रीय युवा स्वयंयंसेवक महावीर मेघवाल ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया, प्रतियोगिता में कबड्डी, रस्सा खींच, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ,, कबड्डी में प्रथम चोतर का खेड़ा मंडल टीम रही, वॉलीबॉल में अमरपुरा प्रथम रही, रस्सा खींच में बोरदा काछियाँन मंडल टीम विजेता रही,100 मीटर दौड़ में प्रथम दीपक रैगर द्वितीय कमल प्रजापत तृतीय आयुष विजेता रहे विजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया सभी युवाओं को नेहरू युवा केंद्र व इसके कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी वह सभी को खेल के प्रति जागरूक किया, सभी से आह्वान किया कि सभी युवा खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा समझे, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ सुडोल निरोगी बने रहे कार्यक्रम में सभी युवा मौजूद रहे राकेश बुपेन्द्र राजकुमार सोनू नीरज और सभी युवा ग्रामीण मौजूद रहे.