ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सुभाष पालीवाल का पचलंगी में जोरदार नागरिक अभिनंदन
मेहनत ही सफलता की कुंजी है ........मदन लाल भावरिया
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में अंबेडकर चौक में अंबेडकर प्रतिमा के पास अंबेडकर जागृति संस्थान के द्वारा ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सुभाष चंद पालीवाल को राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया l राम सिंह मीणा का भी ग्रामीणों ने नागरिक अभिनंदन किया l इस दौरान पालीवाल व मीणा को साफा व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने की l इस दौरान भावरिया ने कहा कि पालीवाल सरल स्वभाव के मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति हैं उन्होंने बहुत ही अच्छे कार्य जनता के हितों के लिए किए हैं l इस पर भावरिया ने कहा कि सफलता ही परिश्रम की कुंजी है l इस दौरान रामपाल, लीलाधर, बजरंग लाल मीणा शिवपाल शेरावत, मुमताज कुरेशी , सुवालाल सिलोलिया, रामकरण, गोपाल निर्वाण, तिलक राज, मुकेश आदि मौजूद थे l