रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान जागरूकता

-विष्णु शर्मा कांटे वाले एवं उनकी धर्मपत्नी  सीमा शर्मा ने मरणोपरांत अपने देहदान की  घोषणा की

-संकल्प पत्र भारत विकास परिषद को भरकर दिया

मदनगंज किशनगढ़ भारत विकास परिषद मुख्य शाखा किशनगढ़ के सेवा एवं संस्कार प्रकल्पों की कड़ी में  रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान जागरूकता के अंतर्गत इंदिरा नगर निवासी विष्णु शर्मा कांटे वाले एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा शर्मा ने मरणोपरांत अपने देहदान का संकल्प पत्र भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के सानिध्य में भारत विकास परिषद को भरकर दिया। वर्तमान में विष्णु शर्मा अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व निभा रहे हैं।

इस कार्यक्रम में उनके परिवारजनौ में उनके पुत्र विस्मित शर्मा, पुत्रवधू इति शर्मा, उनकी पुत्री श्रद्धा शर्मा एवं पुत्री दामाद राहुल शर्मा (DMB),दिव्या शर्मा एवं पुत्री दामाद CA रमेश शर्मा, दृष्टि शर्मा CA CFA पुत्री दामाद परम शर्मा का भी पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात सभी के द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गाया गया मंचासीन अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं अपर्णा पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक डॉ विकास चौधरी की गरिमामई उपस्थित रही। डॉ विकास चौधरी ने भारत विकास परिषद द्वारा मानवता के लिए किये जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

प्रान्तीय महासचिव  गोविंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान के बारे में उपस्थित सभी को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर इस अनुच्छेद दान की तुलना महर्षि दधीचि द्वारा की गई देहदान से की। सचिव प्रहलाद अग्रवाल ने भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा वर्तमान में किया जा रहे सभी कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा मुक्तिधाम का रखरखाव एवं संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत दो मोक्ष रथ निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही लकड़ी की व्यवस्था भी निशुल्क की जा रही है। वहां पर स्नानागार, वाचनालय एवं अस्थि कलश रखने हेतु भी व्यवस्था की गई है।

विष्णु शर्मा ने बताया की शरीर पांच तत्वों से बना हुआ है एवं व्यक्ति के देहांत के पश्चात वह पांचो तत्व वापस पंचतत्व में विलीन हो जाते हैं। इस शरीर का दान करने से मेडिकल साइंस के विद्यार्थियों को रिसर्च करने में बहुत सहायता मिलती है। डॉक्टर मनमोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया की देह दान,नेत्रदान एवं रक्तदान के बारे में लोगों को कई तरह की भ्रांतियां होने की वजह से एवं पूरी जानकारी नहीं होने की वजह से भारतवर्ष में देह दान,नेत्रदान एवं रक्तदान बहुत सीमित संख्या में होते हैं। भारत विकास परिषद इसमें अपना सर्वस्व लगाकर लोगों में जागरूकता पैदा करने का कार्य कर रही है। हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने अपने उद्बोधन में शर्मा परिवार द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए एवं वह स्वयं भी इस पर विचार करके देह दान का संकल्प ले सकते हैं।

आज के कार्यक्रम में भारत विकास परिषद परिवार के शहर समन्वयक अनुराग व्यास, सह सचिव राजेश राठी, उपाध्यक्ष जय श्री अग्रवाल, मधु अग्रवाल, जुगल शारदा, पुष्पा अरोड़ा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही। मंच संचालन प्रकल्प प्रभारी भगवान स्वरूप बाहेंती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विपुल चतुर्वेदी, बालमुकुंद दाधीच, जगदीश मंगलहारा, रामावतार शर्मा, ओम प्रकाश  जांगिड़, गोविंद नारायण बागला, रामबाबू  बागला, सुरेश टांक,रुपेश शर्मा, सत्यनारायण बडेसरा, राजू श्रीनिवास, सीताराम बंसल, गिरधर पुरोहित, दीपक जौहरी, प्रोफेसर काप्शन साहब, धनराज जैथलीया, पार्षद सीमा शर्मा एवं पार्षद पति रवि शर्मा, डॉ विकास चौधरी की धर्मपत्नी नीलू चौधरी, एडवोकेट धनराज शर्मा, भैरो शर्मा ,बृजेश जोशी, नीतू शर्मा, अभिषेक जैन, पदम जैन, अमित जैन, मनीष टॉक, राकेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, महावीर शर्मा, शंभू शर्मा, जय किशन शर्मा, हेमंत शर्मा, कपिल शर्मा, सुरेश शर्मा पंडित, मिश्रीलाल जोशी एवं कैलाश अपूर्वा की उपस्थिति रही। अंत में सचिव प्रहलाद अग्रवाल ने शर्मा परिवार एवं उपस्थित सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया। शर्मा परिवार ने सभी से अल्पाहार  लेने का आग्रह किया एवं राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।