जयपुर ( यतीश शर्मा )आमेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोरा श्यामदास मे डॉक्टर सियाराम सैनी बरला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं युवा साथियो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया युवाओं ने बढ़कर इस रक्तदान शिविर में भाग लिया। आमेर विधायक प्रत्याशी प्रशांत सहदेव शर्मा ने आयोजित रक्त दान शिविर में पहुंच कर रक्त दाताओं और रक्तदान शिविर लगाने वाले डॉक्टर सियाराम को इस हरणी कार्य के लिए धन्यवाद प्रदान किया। एवं कहा रक्तदान अपने आप में सबसे अमूल्य दान है। इससे एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। भविष्य में भी सभी रक्त दाताओं को रक्तदान करने की प्रार्थना की। एव आयोजकों का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया।