स्वर्गीय सुभाष ऐचरा की प्रथम पुण्यतिथि पर चला में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वर्गीय सुभाष ऐचरा की प्रथम पुण्यतिथि पर चला में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

221 यूनिट ब्लड का हुआ संग्रहण

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
सीकर जिले के चला गांव के पास स्वर्गीय सुभाष ऐचरा की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को ग्राम पंचायत चला में ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम रखा । ग्रामवासियों ने ब्लड डोनेशन में बढ़चड़कर हिस्सा लिया l रक्तदान शिविर के दौरान 221 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया l जिसमे महिलाओं की भागेदारी भी खास आकर्षण रही, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी,नीमकाथाना प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदन लाल भावरिया, चला ग्राम पंचायत पूर्व सरपंच बीरबल काजला, वर्तमान सरपंच श्याम लाल वर्मा,रंधाव सिंह राजस्थान युथ जाट महासभा अध्यक्ष,दीपेंद्र लुनीवाल नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेस सेवादल नीम का थाना दीपचंद डबास सरपंच ठिकरिया, जे पी कस्बा सरपंच सिरोही, बाबूलाल चौहान पूर्व सरपंच गुहाला, विनोद जाखड़ सरपंच मावंडा, समाजसेवी शेरसिंह बड़सरा , रमेश जाखड़ पूर्व पंचायत समिति सदस्य ठिकरिया, रिछपाल ऐचरा, रामकुमार ऐचरा, राजपाल ऐचरा ओमप्रकाश नेहरा आदि उपस्थित रहे। ब्लड डोनर को ईट भट्ठा यूनियन अध्यक्ष सीकर हरफूल सिंह काजला मातेश्वरी ब्रिक्स उद्योग की तरफ से टी शर्ट व ऐचरा परिवार की तरफ से हेलमेट और मोमेंटो भेंट किया गया।