संवाददाता शिव कुमार शर्मा
कोटा|
कोटा संभाग संयोजक नाहर सिंह नाथावत ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा जयपुर में 30 वर्षों से लगातार वीर शिरोमणि नाथा जी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। और बूंदी में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया है जो कि प्रतिवर्ष निरंतर जारी रहेगा। जिसमे 11 यूनिट रक्तदान हूवा है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य अर्चना कवर क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी सचिव हरी राज सिंह हाडा मानव सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने वीर शिरोमणि नाथा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया जिसमें नाहर सिंह भंवर सिंह, अनुराग सिंह, श्यामसुंदर मीणा बर्जराज सिंह फतेह सिंह रूप सिंह ने रक्तदान किया और शंकर सिंह राजेंद्र सिंह किशोर सिंह कुंवर भूपेंद्र सिंह सोलंकी भोपाल सिंह जितेंद्र सिंह राजावत नारायण सिंह नाथावत नारायण सिंह हाडा ने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला वर्धन किया।