पोसाना में स्वर्गीय मुकेश खैरवा की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी।

बॉलीबॉल व क्रिकेट प्रतियोगिता मैं विजेता टीमों को किया पुरस्कृत, स्कूली छात्र छात्राओं को स्वेटर भी की वितरित

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

उपखंड क्षेत्र के पोसाना गांव में बुधवार को गाँव के शहीद धर्मपाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोसाना में रक्तदान शिविर, वॉलीबॉल प्रतियोगिता व स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रक्तदान शिविर में दूरदराज से आकर युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l उक्त प्रतियोगिता पोसाना के स्वर्गीय मुकेश कुमार खैरवा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष में आयोजित की गई l रक्तदान शिविर में आए लोगों ने स्वर्गीय मुकेश कुमार खेरवा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹11000 व उपविजेता टीम को ₹7100 तथा क्रिकेट प्रतियोगिता विजेता को ₹11000 उप विजेताओं को ₹5100 पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, सुधींद्र मूंड, पस बसंत चौधरी, राजू जाखल, अंकेश खेरवा आदि मौजूद रहे।