जयपुर। कोरोना वायरस ने बॉलिवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा चपेट में ले लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा का कोविड टेस्ट करवाया गया जो कि पॉजिटिव आया है। रिर्पोट आने के बाद बीएमसी ने उन सभी का आरटी-पीसीआर परीक्षण का आदेश दिया है,जो इनके संपर्क में आये हैं। साथ ही बीएमसी ने दोनों पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप भी लगाया है।
करीना और अमृता अरोड़ा दोनों ही अच्छी दोस्त हैं जिन्हें हाल ही में इंस्टाग्राम पर कई पार्टियों में भाग लेते देखा गया था। पिछले हफ्ते, उन्हें मुंबई में अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर द्वारा आयोजित एक पार्टी में भाग लिया और फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बता दें कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा जान्हवी कपूर, सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान शो में शामिल होने वालों में शामिल थे।
ये बॉलिवुड एक्सर्टस हो चुके हैं कोविड पॉजिटिव
इस साल की शुरुआत में कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर, अमित साध और गोविंदा जैसे बड़े स्टार्स भी कोरोना के शिकार हो चुके हैं।
संगीत कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने रविवार को पंजाबी रैपर एपी ढिल्लों के म्यूजिक कॉन्सर्ट के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार, ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में हजारों लोगों आये जो बिना मास्क के पार्टी कर रहे थे और कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहा था।
भारत में ओमाइक्रोन के 38 मामले
भारत भर में, ओमाइक्रोन के 38 मामले हैं, जो पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पाया गया नया कोविड संस्करण है। स्ट्रेन, जिसमें बड़ी संख्या में म्यूटेशन होते हैं, डेल्टा वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक होता है, लेकिन माना जाता है कि यह हल्के लक्षण पैदा करता है।