-समाज ने उक्त दलों को विधान सभा चुनाव में सबक सिखाने की ठान ली हैं - गणेश पाराशर
भरतपुर, सामाजिक कार्यकर्त्ता गणेश पाराशर ने एक वक्तव्य में बताया कि विगत मार्च 2023 में राजस्थान के जयपुर में ब्राह्मण समाज की महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया था।और दोनों राष्ट्रीय दलों के बडे नेता भी शामिल हुए। ब्राह्मण महापंचायत में मंच पर बोलने वाले नेताओं ने आरोप लगाए थे कि दोनों राजनैतिक दल ब्राह्मण को उचित प्रतिनिधित्व नहीं देती हैं,और ये मांग की दोनों दलों से कि 30-30 टिकटें ब्राह्मण समाज को दी जाये।उसका असर ये हुआ कि जहां 2018 में ब्राह्मण समाज को दोनों दलों से 42 टिकटें मिली थी।इस बार इस हुंकार के बाद भी केवल 36 टिकटें मिली।बढने की बजाय समाज की टिकटें काटी गई।और भरतपुर संभाग में भी समाज को बुरी तरह से उपेक्षित किया गया है।और पिछले 2018-और 2023 में किसी भी राष्ट्रीय दल ने ब्राह्मण को टिकट नहीं भरतपुर विधानसभा से तो इस बार ब्राह्मण समाज ने भी दोनों दलों को सबक सिखाने की ठान ली है की।और दोनों राष्ट्रीय दलों को यहां से हराकर बसपा को जीताकर ये मैसेज देना है।की समाज अब आपकी इस उपेक्षा से अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। उसके पास और भी विकल्प हैं।