बृज लोकनृत्य कोरियोग्राफी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया
भरतपुर, राजस्थान सरकार कला एवं संस्कृति विभाग, जयपुर के सौजन्य से बृज लोकनृत्य कोरियोग्राफी प्रशिक्षण के एक दिवसीय शिविर का आयोजन गिरिजा चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल बयाना में सुबह 8 बजे से सांय 4 बजे तक किया गया। इस कार्यक्रम में 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.शैलेंद्र गुर्जर जी थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में दीनू पराशर महामंत्री व्यापार महासंघ, श्रीमती रजनी गुप्ता समाजसेविका, डॉ.कुमार शास्त्री शिक्षाविद इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रेणु मिश्रा जी थी। इस प्रशिक्षण में कोरियोग्राफी अक्षत मिश्रा ने की। कोऑर्डिनेटर के रूप में लवी मिश्रा, हेमंत कुमार ने कार्य किया।संस्था के अध्यक्ष जयसिंह सिनसिनवार ने बताया कि अब इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को मनोरंजन ना समझकर रोजगार से जोड़ा जाए। लोहागढ़ संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पदमा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था की कोषाध्यक्ष अंशिका कश्यप ने सभी को धन्यवाद किया। नितिन सिनसिनवार ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।