लोधा लोधी समाज संस्थान के महासचिव बने बृजपाल लोधा।

जयपुर।

लोधा लोधी समाज संस्था जयपुर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के श्रीमाया रेस्टोरेंट मालवीय नगर में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष रतन सिंह लोधी, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश आर्य एवं श्याम सिंह नरवरिया, महासचिव बृजपाल लोधा, सचिव शोभाग लोधा, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह लोधी, सह कोषाध्यक्ष हरि सिंह सह, सचिव लोकेश सिंह, उपाध्यक्ष मूलचंद लोधा, राजवीर सिंह, चंद्रभान लोधी, जानकीदास पथरिया त्रिलोक पथरिया वित्त सलाहकार गजेंद्र सिंह लोधी मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत विधि सलाहकार रामचंद्र पथरिया संयोजक अमर सिंह कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर हरवीर सिंह प्रचार मंत्री लक्ष्मण सिंह पथरिया संगठन मंत्री रोहित पथरिया आदि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।