आयुष्मान भारत योजना में कार्ड के पंजीयन में प्रगति लाएं-जिला कलक्टर

-साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न


- जल जीवन मिशन प्रगति की समीक्षा

बंूदी, 5 फरवरी। पेयजल, विद्युत, मौसमी बीमारियों संबंधी साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने आयुष्मान भारत कार्ड योजना की प्रगति जानी और ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि आशा एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर अधिकाधिक पंजीयन करवाएं जाए। साथ ही शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड के पंजीयन में भी प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि आवंटन , अतिक्रमण प्रकरणों के निस्तारण के लिए के साथ उपखंड अधिकारी एवं संबंधित विभाग अधिकारी से भी को-ऑर्डिनेट करें। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था एवं सुविधाओं की समीक्षा करते की।

जिला कलक्टर ने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश कि जिन स्थानों पर पेयजल संबंधी समस्या है, उसका तुरंत निस्तारण किया जाए। सुपर क्लोरीनेशन के बाद ही पानी की सप्लाई हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि विद्युत कनेक्शन काश्तकारों को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही गैर कृषि क्षेत्र में भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले।

बैठक में जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा भी की उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन  में पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद अपनी भूमिका का निर्वहन करें। साथ ही भौतिक सत्यापन एवं भुगतान प्रकरणों का भी निस्तारण किया जाए।

 उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत रामनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिए अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजें। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों के प्रस्ताव जल्दी भिजवाएं।  उन्होंने जिले में घरेलू पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला राजपाल सिंह , नगर परिषद आयुक्त डॉ राकेश कुमार मीणा  सीएमएचओ डॉ ओ पी सामर , सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता वीके जैन,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.एन. व्यास, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।