बून्दी के सर्वेश तिवारी बने अंतरराष्ट्रीय आयोजन के एम्बेसडर
बून्दी के सर्वेश तिवारी बने अंतरराष्ट्रीय आयोजन के एम्बेसडर
अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल स्काउट जम्बूरी में उत्कृष्ट योगदान हेतु भारत से पश्चिम बंगाल के स्नेहाशीष शाहा के साथ मिला सम्मान
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी 29 दिसंबर,
स्काउट गाइड द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल स्काउट जंबूरी 2022 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट सराहनीय भूमिका निभाने वाले दस व्यक्तियों को आयोजन समिति द्वारा एंबेसडर सम्मान हेतु चुना गया है । एक सौ बहत्तर देशों के बारह हजार संभागियों के इस विशाल आयोजन में उत्कृष्ट सराहनीय योगदान देने पर इंडिया से बून्दी के यूनिट लीडर सर्वेश तिवारी व पश्चिम बंगाल के स्नेहाशीष शाहा को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने में गत लंबे समय से तिवारी प्रयासरत थे इस हेतु जिले से राज्य व अन्य राज्यों से भी संभागीय को मार्गदर्शन को प्रोत्साहन प्रदान कर अंतरराष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता करवाई गई । तिवारी के प्रयासों से पहली बार बूंदी की संघर्षशील मध्यमवर्गीय परिवारों की छः बेटियों व तीन ग्रहणियों को भी इस आयोजन में शिरकत कर अवसर मिला । पहली बार महिला सशक्तिकरण के साथ उल्लेखनीय बालिकाओं व महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय आयोजन में ना केवल भाग लिया बल्कि श्रेष्ठ प्रदर्शन कर उपलब्धियां अर्जित की । अंतरराष्ट्रीय मंच पर आयोजित विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में बूंदी के घूमर नृत्य ने विश्व स्तर पर प्रथम रहने का गौरव भी प्राप्त किया। ग्लोबल जंबूरी के ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर त्रिनिदाद के ए.आर. सिंह व आयोजन से जुड़े विश्व के सबसे बड़े नेटवर्क स्काउट वॉइस 24 के संस्थापक श्रीलंका के चमेला कुमारा द्वारा आधिकारिक रूप से की। अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण दायित्व एंबेसडर द्वारा निभाया जाएगा। सूची में भारत के तिवारी व शाहा के साथ श्रीलंका, पाकिस्तान, यूएसए, यूके, बांग्लादेश, त्रिनिदाद -टोबैको व जापान के चमिल इरण्डका, जैस्मिन जैस्मीन, जेम्स परेड, एस एम अलीशाह, सुमिथ विजयसिंघे, सागरिका लक्माली, सैयद हैदर अली, जॉन हॉस व चेटरोतीं रूपनोत्रीन शामिल हैं।