Bundi : बूंदी में प्रॉपर्टी विवाद पर एक ही परिवार के 4 लोगों पर फेंका एसिड; महिला सहित चार जने झुलसे

Bundi: राजस्थान के बूंदी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। दुकान के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब डालने वाला तरल जैसे ही उसके शरीर पर गिरा वह बुरी तरह से छटपटाने लगे। इस दौरान वह मदद के लिए चिखते-चिल्लाते दिखाई दिए। तेजाब हमले में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल की ट्रॉमा यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का एक दल उनकी जांच कर रहा है। बताया जाता है कि तबस्सुम और उनके पति मोहम्मद इकबाल, उनके बेटे आरिश और आहिल तेजाब के हमले में झुलस गए थे.
 
घटना बूंदी कस्बे के कोतवाली थाने के मनोहर बावड़ी से जुड़ी है। खबरों के मुताबिक शहर के मनोहर बावड़ी निवासी तबस्सुम निशा अपने पति मोहम्मद इकबाल और बेटे आरिश, आहिल के साथ दोपहर करीब दो बजे पुरानी चूड़ी बाजार में अपनी चूड़ी की दुकान पर पहुंचीं. उसी समय तबस्सुम जेबुन्निसा की साली, इलियास खान के साले, आमिर खान के साले सरजील और वसीम दुकान पर आए और बैठे लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इससे तबस्सुम बुरी तरह से झुलस गई.
 

इस घटना में तबस्सुम के चेहरे और आंख पर गंभीर जख्म आए हैं। बताया जाता है कि तबस्सुम पर तेजाब फेंकने के बाद भी आरोपी संतुष्ट नहीं हुआ। जब उसका चेहरा जलने लगा और वह जमीन पर गिर पड़ी, तब भी आरोपी उसे पीटता रहा। तबस्सुम में मारपीट देख जब उसका पति मोहम्मद इकबाल बीच-बचाव करने आया तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक के कारण तबस्सुम का पति मोहम्मद इकबाल, दोनों पुत्र आरिश, आहिल भी झुलस गए हैं.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित परिवार अस्पताल में भर्ती है. महिला थाना पुलिस ने फरियादी तबस्सुम की रिपोर्ट पर जेबुन्निसा, इलियास खान, आमिर खान, वसीम गोरी, सरजील उर्फ पिंसू के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. पूरे मामले की जांच चल रही है. दोष सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.