बून्दी जिले को स्वच्छता में मिला राष्ट्रीय अवार्ड
सीईओ जिला परिषद के नेतृत्व में ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय अवार्ड
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी, 4 अक्टूबर। ग्राम पंचायत रामनगर के खैरूणा गांव को स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत मॉडल ओडीएफ प्लस बनाने पर 02 अक्टूबर, गांधी जयन्ती पर, भारत सरकार द्वारा नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन योजना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा 6 बिंदुओं के आधार पर ओडीएफ प्लस में ग्राम पंचायत, रामनगर के खैरूणा गांव की बनाई गई डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के माध्यम से प्रथम नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) एवं ओडीएफ प्लस में पंचायत समिति, बून्दी की ग्राम पंचायत रामनगर को राज्य में प्रथम मॉडल ओडीएफ प्लस (ओडीएफ प्लस) ग्राम बनवाने पर चयन होने पर देष में पहला नेषनल अवार्ड प्राप्त हुआ है। जो पूरे प्रदेष की एक मात्र ग्राम पंचायत है।
स्वच्छ भारत मिशन योजना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामनगर को ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत बनाये जाने हेतु जनवरी, 2021 में चयन किया गया है, उस उपरान्त जिला स्तरीय ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्य शुभारम्भ दिनांक 18 मार्च, 2021 को जिला प्रमुख श्रीमती चन्द्रावती कंवर की अध्यक्षता में खैरूणा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगणो ने भाग लिया, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व में ग्राम खैरूणा में गन्दगी का बहुत बुरा आलम था, ग्राम में जगह-जगह गन्दगी के ढेर थे, जिससे समस्त ग्राम का वातावरण प्रदूषित हो रहा था। ग्राम वासियों द्वारा जगह-जगह अतिक्रमण कर गोबर की रेवडिया (ढेर) डाल रखी थी, नालियों को जगह-जगह से क्षतिग्रस्त थी, घरों का गन्दा जल भी आम रास्तों पर फैला रहता था, हेण्डपम्प व पशुखैली के आस-पास दूषित जल का जमाव था। ग्रामवासियों ने अपने घरो व बाडोे के आगे बम्बूल के पेड इत्यादी लगा कर बाड कर रखी थी।
ग्राम पंचायत, रामनगर के प्रशासन ने ग्रामवासियों के सहयोग से ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन के बारे में अवगत करवाकर बिना कोई पुलिस प्रशासनिक कार्यवाही किये ग्रामवासियों के सहयोग से समस्त अतिक्रमण, गोबर की रेवडिया (ढेर) व घरों के आगे लगी बंबूलों की बाड आदि को हटाया गया।
गावं में तरल कचरा प्रबंधन अन्तर्गत सोख पिट, लिच पिट, मेजिक पिट, वाटर फिल्टर चेम्बर, व्यक्तिगत सोक पिट, नालियों का निर्माण एवं मरम्मत, किचन गार्डन, 6 बडे पार्क का निर्माण करवाया गया, ठोस कचरा प्रबंधन अन्तर्गत वर्मी कम्पोस्ट पिट, सामुदायिक कम्पोस्ट पिट, नाडेप, व्यक्तिगत कम्पोस्ट पिट का निर्माण करवाया गया, सामुदायिक स्वच्छता कॉम्पलेक्स (सीएससी) को आकर्षक डिजाईन से निर्माण व रंग रोगन किया गया। ग्राम के मुख्य सडक के दोनों और पोधा रोपण, ट्री गार्ड, ग्राम में 6 पार्क विषेषकर बच्चों के लिये बाल उद्यान में झूलों, बूजूर्गाे के लिये चौपाल उद्यान में बैठने की व्यवस्था की गई। सामुदायिक स्वच्छता काफम्पलेक्स के पास पुरानी जींस को आकर्षक रूप देकर जींस पार्क का निर्माण करवाया गया, उक्त उद्यानों में पॉम ट्री, बादाम, अशोका, गुलाब सहित कई किस्मों के पोधे ग्रामवासियों के श्रमदान से लगाये गये।
पंचायत समिति प्रशासन द्वारा ग्रामीणो को प्रोत्साहित कर जन सहयोग से प्रत्येक घर में निजी कचरा पात्र व घरों से कचरा संगहण हेतू ट्रेक्टर-ट्रोली की व्यवस्था की गई तथा घरों से संग्रहित कचरे के उचित निस्तारण हेतु ग्राम की आबादी से दूर जैविक-अजैविक कचरे हेतु अलग-अलग गड्डों की व्यवस्था की गई।
ग्राम के मुख्य चौराहो, गलियों में पुरानी बैल-गाडी, पेडों के ठूढ, गाडियो के टायर, पत्थर व पुरानी आटा चक्की को रंग-रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया। ग्राम के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण एवं जीव-जन्तुओं के सरक्षण आदि के नारा लेखन किये गये।
ग्राम खैरूणा में करवाये गये ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन एवं ओडीएफ प्लस के कार्याे की 6 मिनिट की डोक्यूमेन्ट्री फिल्म बनवाकर राज्य सरकार के माध्यम से भारत सरकार को फिल्म प्रतियोगिता अवार्ड-2022 में भाग लेने हेतु भेजी गई, उक्त फिल्म प्रतियोगिता अवार्ड-2022 में भारत सरकार के 6 बिन्दुओं में ग्राम पंचायत रामनगर के खेरूणा गांव का प्रथम नम्बर पर चयन हुआ।
इस प्रकार मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार के दिशा-निर्देशो व स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक निजामुद्दीन की निगरानी में विकास अधिकारी, पंचायत समिति, बून्दी, ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच, ग्राम पंचायत, रामनगर के सतत प्रयास से ग्राम वासियों का व्यवहार परिवर्तन कर रामगनर ग्राम पंचायत के खैरूणा गांव को 3 माह में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के श्रेष्ठ कार्य करवाकर राज्य में प्रथम मॉडल ओडीएफ प्लस (ओडीएफ प्लस) ग्राम बनाया। ग्राम खैरूणा को मॉडल ओडीएफ प्लस ग्राम बनाने में जिला कलक्टर के मार्गदर्षन एवं निर्देषन में कार्य किया गया। ग्राम को मॉडल ओडीएफ प्लस बनाने में जिला कलक्टर, जिला प्रमुख श्रीमती चन्द्रावती कंवर, प्रधान पंचायत समिति, बून्दी श्रीमती प्रेम बाई मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, जिला परियोजना समन्वयक,स्वच्छ भारत मिशन निजामुद्दीन, विकास अधिकारी श्रीमती जगजीवन, सरपंच, बबीता बाई, ग्राम विकास अधिकारी, राजेन्द्र वर्मा, सहायक विकास अधिकारी, राजीव शर्मा, ब्लॉक समन्वयक, बून्दी दुर्गाशंकर मीणा, कनिष्ठ तकनीकी सहायक अवतार सिंह मीणा, कनिष्ठ सहायक कुशल सौलंकी, सामाजिक कार्यकर्ता बालकदास, स्वच्छाग्रही नन्दकिशोर शर्मा, कन्हैया लाल चौधरी, गिनरानी कमेटी के सदस्य प्रहलाद सैनी वार्ड पंच, दुर्गा लाल सैनी, पूर्व उप सरपंच, बीना बाई वार्डपंच, मुकेश मेघवाल, दिनेश सैनी, छितर लाल सैनी, रामकिशन सैनी इत्यादि की विशेष भूमिका रही।
स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के कार्याे को पूर्ण करवाकर ओडीएफ प्लस बनाने हेतु भारत सरकार द्वारा तीन श्रेणियों उदीयमान (एसपाईरिंग), उज्जवल (राईजिंग) एवं उत्कृष्ठ (मॉडल) में विभाजित किया गया है, जिसमें खैरूणा गांव मॉडल ओडीएफ प्लस की श्रेणी में आता है।
मॉडल ओडीएफ प्लस ग्राम, खेरूणा की निम्न जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण द्वारा विजिट की जा चुकी है, जिनमें श्री राजेष्वर सिह, अध्यक्ष, राजस्व विभाग, अजमेर, श्री मुरारी लाल मीणा, मंत्री, राजस्थान सरकार, श्री हरिमोहन शर्मा, पूर्व वित राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार, जिला कलक्टर, बून्दी, जिला प्रमुख, जिला परिषद, बून्दी, टोक जिले के सरंपचगण, प्रधानगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, बून्दी, उपखण्ड अधिकारी ,जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी, स्वच्छ भारत मिषन, निदेषालय, जयपुर, जिले के कई जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जिले की पंचायत समितियो से सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि, जिले की गई ग्राम पंचायत, ग्रामों के नागरिक, आमजन, जनप्रतिनिधिगण, स्वच्छ भारत मिषन विभाग के अधिकारीगण आदि।
उक्त नेशनल अवार्ड जिला परिषद बून्दी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, पंचायत समिति बूंदी की विकास अधिकारी श्रीमती जगजीवन, स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक निजामुद्दीन तथा ग्राम पंचायत रामनगर की सरपंच बबीता बाई ने प्राप्त किया।