बूंदी उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला सम्पन्न

बूंदी उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला सम्पन्न
बूंदी, 21 नवंबर। बूंदी महोत्सव की श्रंृखला में आयोजित उद्योग एवं हस्तशिल्प कला मेले का समापन रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार चौधरी ने पुरुस्कार वितरित किए।
शिल्प ग्राम के संयोजक राजकुमार दाधीच व प्रभारी शालिनी विजय ने बताया कि इस अवसर पर रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें कच्छी घोड़ी नृत्य एवं लताशा सेन के नृत्य, खुशी दाधीच के दल ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब दाद पाई। कार्यक्रम में प्रतिज्ञा राठौड़ ने भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को भी अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश चौधरी, उद्योग महा प्रबंधक सुरेश चंद्र शर्मा ने प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
इसके बाद अथितियो ने संस्कृति संस्था की मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सह संयोजक राजेंद्र भारद्वाज ओम जैन, विष्णु शर्मा, मंजू जिंदल, याग्निक, हेमा सोनी ने भी पुरस्कार प्रदान किए।
मेले के अंतिम दिन लोगों ने शिल्प ग्राम में फोटोग्राफी की। उद्योग महाप्रबंधक सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि मेले में 140 स्टाले लगाई गई । इसमें अमृता हाट की 40 स्टाले भी शामिल थी। मेले में 50 लाख से अधिक की बिक्री हुई।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग