Bundi : 60 साल के ससुर के साथ 21 साल की बहू फरार, वेलेंटाइन डे पर दोनों रफूचक्कर, सच जान हैरान रह जाएंगे आप

Bundi: राजस्थान के बूंदी शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़के ने अपने पिता पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है. खबरों के मुताबिक, घटना सदर थाना क्षेत्र के सिलोर गांव में हुई, जहां एक व्यक्ति ने अपने पिता के खिलाफ यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी पत्नी को फोन किया. लड़के का आरोप है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन उसके 60 वर्षीय पिता रमेश ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया.

पीड़िता ने बताया कि उन दोनों के साथ एक छोटी बच्ची भी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पिता का नाम सदर थाने में दर्ज कर पिता की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि पीड़िता ने यह भी कहा कि पुलिस ने उसके मामले को गंभीरता से नहीं लिया, पुलिस ने कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है.
 

पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि वह अपनी पत्नी को कोई भी समस्या नहीं होने देता था और उसको खुश रखने के लिए मजदूरी कर पैसे कमाता था लेकिन मेरे पिता उसको हर दिन डराते धमकाते थे. बेटे ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी को मेरे पिता से दूर रहने के लिए भी कई बार कहा. मामले की जानकारी देत हुए बूंदी सदर थाना पुलिस के थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज का कहना है कि मामला सिलोर गांव का जहां के पीड़ित युवक पवन वैरागी ने अपने पिता रमेश वैरागी के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है जिसमें पवन का आरोप है कि उसके पिता उसकी पत्नी को भगाकर ले गए हैं. बता दें कि पवन के 6 महीने की बेटी है. वहीं पीड़ित युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसके काफी समय से उसकी पत्नी के साथ गलत हरकतें करते थे.


वहीं सदर थानाप्रभारी का कहना है कि पीड़ित पवन ने पिता के खिलाफ अपनी पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है. वहीं पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में खुद की बाइक भी चोरी होने का जिक्र किया है जहां उसका कहना है कि दोनों ससूर-बहू उसकी ही बाइक पर फरार हुए हैं.