बूंदी राजस्थान बकरियां चराने गए दो बालकों की तलाई में डूबने से हुई मौत
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
सिविल डिफेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए किया रेस्क्यू तलाई से निकाले बालकों के शव
बूंदी 7 जुलाई , सिविल डिफेंस टीम प्रभारी रामावतार शर्मा ने बताया कि ग्राम गुड्डा नाथावत के पास बकरियां चराने गए कौशलराज पूत्र घासी लाल उम्र 15 वर्ष राजेंद्र पुत्र नेतराम उम्र 16 वर्ष तलाई में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर तलाई से शव को बाहर निकाला मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर करतार सिंह, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार पहुंचे सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया सिविल डिफेंस रेस्क्यू टीम में रामावतार शर्मा शुभम बैरागी मुकेश सैनी लोकेश गुर्जर मुकेश गुर्जर द्वारा तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू किया गया