देसूरी नाल हादशा
देसूरी,महेंद्र मेवाड़ा
देसूरी नाल में तीर्थ यात्रिओ से भरी बस पलटने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमे चालक सहित छः लोगो की हालत गम्भीर बनी हुई है।
देसूरी नाल के एक्सीडेंट जॉन पंजाब मोड़ में आज फिर एक गुजरात के तीर्थ यात्रियों से भरी बस ब्रेक फेल होने से पलट गई। जिसमें पच्चास से भी अधिक तीर्थ यात्री सवार थे। जिसमें महिलाओ की संख्या सर्वाधिक थी। मोके पर पहुचे समाज सेवियो ने यात्रियों बहार निकाल कर चारभुजा अस्पताल पहुचाया। बस ड्राइवर भरत भाई पुत्र चौथा भाई परमार को देसूरी अस्पताल लाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद राजसमन्द रेफर कर दिया। आरम्भिक तोर पर हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी तीर्थ यात्री गुजरात से परशूराम महादेव के दर्शनार्थ जा रहे थे। मौके पर देसूरी तहसीलदार कैलाश इरानिया,चारभुजा व देसूरी पुलिस मौके पर मौजूद।