कोटा होकर जाने वाली पारसनाथ सुपरफास्ट का रैक परिवर्तन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा होकर जाने वाली पारसनाथ सुपरफास्ट का रैक परिवर्तन
कोटा 19 दिसम्बर,
रेलवे प्रशासन ने कोटा होकर गाड़ी संख्या 12941 भावनगर से आसनसोल के मध्य चलने वाली पारसनाथ सुपरफास्ट ट्रेन में चल रहे वर्तमान आईसीएफ रैक को एलएचबी रैक में 20 दिसम्बर से प्रारम्भिक स्टेशन से परिवर्तित कर चलाने का निर्णय लिया गया है । इसमे विभिन्न श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे । पश्चिम मध्य रेलवे से चलने वाली यात्री गाड़ियों में योजना के अनुसार एलएचबी कोचों को लगाया जा रहा है। वर्तमान में प म रे की 40 प्रतिशत यात्री गाड़ियां में एलएचबी कोच लगाये जा चुके हैं एवं आने वाले 2-3 वर्षों में पमरे से चलने वाली शत-प्रतिशत यात्री गाड़ियां में एलएचबी कोच लगाये जायेंगे, इस योजना पर तीव्रता से कार्य किया जा रहा है। आईसीएफ कोच की तुलना में एलएचबी कोच की प्रति घंटा अधिक रफ़्तार, डिस्क ब्रेक सिस्टम एवं यात्री सीटों की अधिक संख्या इत्यादि अत्याधुनिक विशेषताएं है ।