राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत जी के जन्मदिवस के अवसर पर सांगानेर विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
SANGANER, JAIPUR
सांगानेर जनसेवक पुष्पेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पिंजरापोल गौशाला सांगानेर में गायों को 2 क्विंटल चारा खिलाया और cm अशोक गहलोत की लम्बी उम्र की कामना की इसी श्रृंखला में सांगानेर जनसेवक द्वारा ग्यारह सौ गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए , जनसेवा कार्यालय पर हज़ारों किलो फल फ़्रूट का वितरण किया गया ।
सांगानेर जनसेवक पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने मुख्य मंत्री की योजनाओं के बारे में जानकारी दी व कार्यकर्ताओ को मुख्य मंत्री द्वारा गरीबों के लिए लाई गई योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आव्हान किया
इस मौके पर पार्षद विक्रम वाल्मीकि, रामसिंह चौधरी , विजेंद्र सैनी,बबलू चौधरी , हरिओम स्वर्णकार, शंकर बाजडोलिया , अमित सैनी , राकेश जोतड, सुनील सिंघानिया, दामोदर मीना ,शिवराज गुर्जर ,आशीष परेवा, हेमराज बैरवा पार्षद प्रत्याशी महेश शर्मा , रतन सैनी , दिनेश व्यास, घनश्याम कूलवाल , मोती लाल शर्मा, चंद्रवीर सिंह , राम चंद देवंदा , व हिमांशु प्रधान, एडवोकेट श्याम शर्मा , हनुमान सैनी ,अमित मिड्ढा ,नवीन जांगिड , आलोक शर्मा , भूपेंद्र सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।