नवनियुक्त सीबीईओ बलाई का सम्मान कर शिक्षक समस्याओं से अवगत कराया

नवनियुक्त सीबीईओ बलाई का सम्मान कर शिक्षक समस्याओं से अवगत कराया

देसूरी,महेंद्र मेवाड़ा

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा देसूरी ने शुक्रवार को अध्यक्ष विक्रम सिंह जैतावत,जिला संगठन मंत्री विजेन्द्र कुमार निर्मल,जिला उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा महेन्द्र सिंह गेहलोत के नेतृत्व में नवनियुक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री निर्मल व जैतावत ने शिक्षकों कि विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर निदान कराने का कहां जिस पर बलाई ने कहा कि शिक्षकों कि सभी प्रकार कि समस्या को जल्द ही निपटारा कर दिया जायेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालाराम प्रजापत, मंगलाराम नायक, श्रीपाल सिंह, हिम्मत राम मेन्शन,मुख्तियार मोहम्मद,सज्जनसिंह, किस्तुरराम भादरू,मदनलाल माली,मोहनलाल,नेनाराम सोलंकी,मनोहरसिंह गेहलोत, शान्तिलाल मालवीय,नारायण लाल,बाबुलाल सोलंकी, मांगीलाल सोलंकी,जिला मीडिया प्रभारी अल्लारक खां पठान,सेसाराम संवनसा,शैतान सिंह देवड़ा,हेमराज पटेल,दिनेश कुमार सहित शिक्षक पदाधिकारी एवं मांगीलाल रांगी,ओटरमल सैन,गुलाबचंद माली नारायण लाल सैन सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद थे।