कैबिनेट मंत्री ने 22 सोलर सिंगल फेस नलकूपों का किया शिलान्यास
कोटा 3 मार्च। विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी के पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में डीएमएफटी द्वारा स्वीकृत 22 सोलर सिंगल फेस सिंगल फेस नलकूपों का रविवार को कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित सरकार आपके द्वार शिविर के अवसर पर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया गया किया गया। इस अवसर पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुधांशु दीक्षित भी उपस्थित रहे।
अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर खंड भारत भूषण मिगलानी ने बताया कि आवली रोजड़ी, नयागांव, दौलतगंज, स्वामी विवेकानंद नगर इत्यादि क्षेत्रों में योजना अंतर्गत नलकूप स्थापना से पेयजल समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्षता में गत वर्ष अगस्त माह में आयोजित बैठक में निर्णय के अनुसार उक्त क्षेत्र में पेयजल समस्या निराकरण के लिए 22 सोलर सिंगल फेज नलकूपों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई थी। क्षेत्र में पेयजल समस्या के पूर्ण कालिक समाधान हेतु अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सम्मिलित कर उच्च जलाशय निर्माण एवं पेयजल वितरण प्रणाली का कार्य करवाया जाना प्रस्तावित है।