लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की पहल पर स्टेट वेंडर्स के लिए कैंप का आयोजन
बूंदी,9 जनवरी। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत स्टेट वेंडर्स के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की पहल पर तीन दिवसीय कैंप का आयोजन नगर परिषद बूंदी द्वारा 9 जनवरी से 11 जनवरी तक किया गया किया जा रहा है।
नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने बताया कि योजना के अंतर्गत तीन किस्तों में 10 हज़ार, 20000 और ₹50000 के ऋण राशि 7% वार्षिक सब्सिडी के अनुसार देय होगी। जिसमे बूंदी निकाय के 1002 स्ट्रीट वेंडर्स को लोन दिलवाया जा चुका है।
एनयूएलएम प्रभारी डॉ. मोनिका सोनी ने बताया कि मंगलवार को कैंप के प्रथम दिन अधिक संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स जो योजना से अभी तक वंचित रह गए थे। उन्होंने पंजीकरण करवाया और लोन के लिए आवेदन किया । जिनका कैम्प में ही वेरिफिकेशन किया गया। कैम्प में नगर परिषद के शालिनी जैन डीपीओ, इसरार अहमद ,शादाब उपस्थित रहे।