संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत सोमवार को नीम का खेड़ा, मंेडी तथा मोहनपुरा में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को आवासीय पट्टे दिए गए। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं में ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।
नीम का खेड़ा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उपखंड अधिकारी ललित गोयल के निर्देशन में आयोजित शिविर में मौजूद 20 विभागों के प्रतिनिधियों ने मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया। विकास अधिकारी जगजीवन ने बताया कि शिविर में 130 पट्टों का वितरण किया गया। पट्टे पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह अभियान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ है। शिविर में पंचायत समिति सदस्य करन सिंह, सरपंच भोला सिंह भी मौजूद रहे।
वही हिंडोली के मंेडी में आयोजित शिविर भी ग्रामीणों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस शिविर में ग्रामीणों को आवास के पट्टे तो मिले ही, साथ ही राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में भी यह शिविर यादगार बन गया। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागीय योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।