अवैध खनन, निर्गमन तथा भण्डारण के विरूद्ध अभियान
-संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए 380 टन अवैध बजरी की जब्त
बूंदी, 18 जनवरी। जिले में अवैध खनन, निर्गमन तथा भण्डारण के विरूद्ध शुरू किए गए अभियान के तहत गुरूवार को राजस्व विभाग, वन विभाग, खान विभाग एवं थाना पुलिस गेंडोली की संयुक्त टीम ने झालाजी का बराना एवं कापरेन क्षेत्र में अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 380 टन अवैध बजरी जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान वन विभाग के नाम दर्ज ख़सरा संख्या 698 से 80 टन अवैध बजरी भंडारण तथा खातेदारी भूमि खसरा नम्बर 757 से 300 टन अवैध बजरी भंडारण जब्त किया गया। यह अवैध बजरी पास ही स्थित नदी से निकाल कर भंडारण की गई थी।
संयुक्त टीम में कापरेन नायब तहसीलदार अजहर बेग, गेण्डोली थानाधिकारी रमेश मीणा, खान विभाग की सुपरवाइज़र प्रियंका सोनी एवं वन विभाग के अधिकारी, राजस्व विभाग के भू अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी शामिल रहे।