कंप्यूटर विषय में 40 प्रतिशत अंक नहीं लाने वाले अभ्यर्थी कंप्यूटर अनुदेशक बनने के लायक नही !

जयपुर। 18 जून को राजस्थान अधीनस्थ बोर्ड द्वारा प्रदेश में पहली बार आयोजित की गई बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा विवादों के घेरे में आ गई है। अभ्यर्थीयों का कहना है कि बेसिक कंप्यूटर अनुदेश भर्ती परीक्षा में कई सवाल सिलेबस के बहार आये एवं पेपर में कई सवाल यूजीसी नेट, और इसरो के लेवल को पूछ गये हैं। वहीं कुछ अभ्यर्थीयों परीक्षा में मिनिमम 40 प्रतिशत अंक लाने की सीमा को कम करने की मांग उठा रहे हैं।

यह है पूरा मामला

दरअलस, अधीनस्थ बोर्ड ने 18 और 19 जून को बेसिक एवं वरिष्ठ भर्ती परीक्षा के क्रमश: 9862 एवं 295 पदों पर परीक्षा आयोजित करवाई जिसमें 18 जून को आयोजित बेसिक भर्ती परीक्षा के प्रथम पेपर में गणित, रिजनिंग और सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न पूछ गये वहीं द्वितीय पेपर में कंप्यूटर साइंस, पैडागोजी और रिजनिंग के प्रश्न 100 पूछे गये।
कई अभ्यर्थीयों का मानना है कि प्रथम प्रश्न पत्र में काफी लंबे प्रश्न पूछे गये जिससे छात्रों का पेपर छूट गया वहीं द्वितीय पेपर में सवाल यूजीसी नेट और आईएएस लेवल के पूछे गये। ऐसे में छात्रों का मानना है कि वे द्वितीय पेपर में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं अत: बोर्ड द्वारा 40 प्रतिशत की सीमा को हटाना चाहिए।

मेहनती छात्रों की मांग 40 प्रतिशत सीमा बरकरार रहे
वहीं, दूसरी तरफ जिन अभ्यर्थीयों के द्वितीय पेपर में 40 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद है उनका मानना है कि बोर्ड द्वारा मिनीमन 40 प्रतिशत अंक लाने की अनिवार्यता लागू रहनी चाहिए। छात्रों को मानना है कि जो अभ्यर्थी कंप्यूटर विषय में 40 प्रतिशत अंक नहीं ला सकते वे विद्यार्थीयों के भविष्य के साथ खिलवाड करेंगे। छात्रों ने कहा कि जिन अभ्यर्थीयों ने गहनता से अध्यन किया है उनके आसानी से 40 प्रतिशत से अधिक नंबर आ रहे हैं। ऐसे में 40 प्रतिशत सीमा बरकरार रहनी चाहिए।