जयपुर। कुछ दिनों पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे बातचीत करने पहुंच गये हैं। कैप्टन की गृहमंत्री के साथ इस मुलाकात के क्या मायने हो सकते हैं ये तो फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि कैप्टन अरमिंदर सिंह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। यह घटनाक्रम नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से हटने के ठीक एक दिन बाद का है।
सिद्धू पर बोले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
दूसरी तरफ मुख्यंत्री चरणसिहं चन्नी ने कहा कि यह अहंकार का झगड़ा नहीं था और वह सिद्धू को पार्टी के साथ अपने मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित करने के इच्छुक थे। सिद्धू सरकार को नष्ट नहीं करना चाहते हैं, चन्नी ने कहा, उन्होंने कहा कि इस्तीफे के बाद से उन्होंने उनसे फोन पर बात की थी।
बता दें कि एक दिने पहले ही सिद्धू ने यह कहकर इस्तीफा दे दिया कि उन्होंने राज्य में मुद्दों और एजेंडे से समझौता होते देखा है। और मैं इस पद पर रहते हुए समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की उनका कोई व्यक्तिगत एजेंडा है। सिद्धू ने कहा, "मेरे राजनीतिक करियर के 17 साल एक उद्देश्य के लिए, फर्क करने, एक स्टैंड लेने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए रहे हैं।"
सिब्बल का कटाक्ष
कांग्रसे के पार्टी जिस तरह नेता छोड के जा रहे हैं उस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्ब्ल तंज कसा और कहा कि जी -23 नेता पार्टी छोड़ने वाले नहीं हैं पार्टी करो और कहीं और जाओ।"