बालापुरा गांव के 24 वर्षीय युवक देवराज मोरजाल ने एक ऐसा उपकरण बना कर दिखाया जो रात्रि को चोरी और लूटपाट की वारदातों को रोकने की बदमाशों को तुरंत पकड़ने में सहायक होगा

बालापुरा गांव के  24 वर्षीय युवक देवराज मोरजाल ने  एक ऐसा उपकरण बना कर दिखाया जो रात्रि को चोरी और लूटपाट की वारदातों को रोकने की बदमाशों को तुरंत पकड़ने में सहायक होगा

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कापरेन बूंदी राजस्थान


कापरेन ( बूंदी)  11 दिसंबर। मन में कुछ करने का जज्बा हो और इरादे मजबूत हो तो डगर कितनी कठिन क्यों ना हो मंजिल जरूर मिलती है ऐसा ही कारनामा नगर पालिका क्षेत्र के बालापुरा गांव के  24 वर्षीय युवक देवराज मोरजाल ने  एक ऐसा उपकरण बना कर दिखाया जो रात्रि को चोरी और लूटपाट की वारदातों को रोकने की बदमाशों को तुरंत पकड़ने में सहायक होगा डिडेक्टीव सेंसर डिवाइस बनाने वाले देवराज मोरजाल  ने कापरेन शहर सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले दिनों रात्रि को चोरी व लूटपाट जैसी घटनाओं के बढ़ने पर एक ऐसा डिवाइस बनाया जिससे चोर बदमाश रात्रि को घर में घुसते ही आपका फोन आपको वीडियो कॉल कर सूचना देगा कि घर में कोई आ गया है देवराज पहले भी ऐसी कई डिवाइस बनाकर लोगों को दिखा चुका है ।।कापरेन थाने में कर चुके प्रयोग देवराज ने बताया कि डिटेक्टिव सेंसर डिवाइस का प्रयोग कापरेन थाने में करके दिखाया जा चुका है प्रयोग की सराहना तारा अधिकारी मुकेश कुमार यादव सहित पूरे स्टाफ ने की और इस उपकरण का उपयोग करने के लिए सभी को आश्वासन भी दिया कि देवराज ने बताया कि थाने में उपकरण को एक कमरे में लगा कर दिखाया गया वह लोगों को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर ।।