संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / गुढ़ागौङजी
क्षैत्र के निकटवर्ती गांव भोड़की में स्थित श्री जमवाय ज्योति गौशाला में सचिन महला ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया। पूर्व सरपंच शिवराम गोदारा और छात्रनेता राकेश गढ़वाल के नेतृत्व में गौशाला परिसर में कैक काटकर गायों को गुड़ और केले खिलाया। सचिन ने बताया कि छात्रनेता राकेश के सुझाव से अन्य खर्चा नहीं कर गायों की सेवा करना बताया, जिससे आत्मा खुश हो। सचिन अजाङी कला का रहने वाला है जो बीए फायनल का विधार्थी है। भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश जाखड़ ने कहा की ऐसा कार्य करने पर समाज में एक अच्छा संदेश जाता हैं। जो अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्च न कर वो ऐसे नेक कार्य करने पर सभी को खुशी मिलती हैं। इस अवसर पर राजपाल सैनी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) संदीप डूडी, राकेश ढाका, गोतम गिल, गब्बर लोकेश, राजकुमार, अनिल धायल, रमेश महला आदि अनेक लोग मौजूद थे।