किरोड़ी रोड पर एकता पब्लिक स्कूल में मनाया दीपोत्सव

किरोड़ी रोड पर एकता पब्लिक स्कूल में मनाया दीपोत्सव

विद्यालय की छात्राओं ने बनाई रंगोली , छात्रों ने मिट्टी के दीपक व गणेश की प्रतिमा भी बनाई

डांडिया नृत्य व लक्ष्मण परशुराम संवाद का भी हुआ अभिनय

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे के पास किरोड़ी रोड पर स्थित एकता पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपोत्सव मनाया गया विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली बनाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरवाटी के प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुरवाटी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हेमंत सैनी ने की l अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l एकता पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राव ईश्वर सिंह ने आगंतुक महानुभावों का स्वागत किया l इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मिट्टी से दिए व गणेश की प्रतिमा भी बनाई l इसके साथ ही डांडिया व लक्ष्मण परशुराम संवाद कार्यक्रम का अभिनय भी छात्रों ने किया l विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस के विद्यार्थी जिया शेखावत, श्याम सिंह शेखावत ,आदित्य अग्रवाल, आंचल शाह ,दीप्ति राठौड़, सपना सैनी ,ललिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने मिट्टी के दीए गणेश की प्रतिमा बनाई l इस दौरान विद्यालय के छात्र अरमान जिवीशका शेखावत, काव्या, रविंदर ,अलीना ,रिया ,श्याम सिंह शेखावत, शक्ति, सहित कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया l विद्यालय कि डायरेक्टर डॉक्टर संतोष सिरोही ने आगंतुक महानुभावो का आभार व्यक्त किया l इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल विजय कुमार शर्मा , सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l