पत्रकार सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी ।
जयपुर न्यूज डेस्क। कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में नवागंतुक छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश राठी ने नव आगंतुक छात्र छात्राओं को कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। अतः सभी विद्यार्थियों को अभी से पढ़ाई में जुट जाना चाहिए। विद्यालय के पवन मीणा ,जोगेंद्र सिंह, श्रीमती उंगनता देवी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।