प्रभु श्री राम की विशेष झांकी की प्रस्तुति कर वार्षिक उत्सव समारोह मनाया

राजसमंद । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगेला में वार्षिक उत्सव समारोह 2023-24 का आगाज दिनांक 27-01-2024 को किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पंचायत समिति खमनोर के उप प्रधान वैभव राज सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत उठारडा सरपंच प्रियंका चौहान, पीईईओ जया परमार, गुजरात से आशीष पटेल, कमलेश भाई, शंकर भाई, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीतू शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्वलित कर किया गया।

विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रभु श्री राम की झांकी का विशेष आयोजन किया गया। गुजरात से पधारे विशिष्ट अतिथि आशीष पटेल, कमलेश भाई, शुभम भाई द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्वेटर व कैप वितरित किए गए। स्थानीय भामाशाह सोहनलाल मीणा द्वारा विद्यालय में इन्वेंटर और टीवी भेंट की गई। रमेश जी शर्मा द्वारा विद्यालय में स्मार्ट टीवी भेंट की गयी। कार्यक्रम का संचालन जगदीश कुमावत ने किया। इस अवसर पर निंबाराम, रानी सोनी, तरुणा सनाढ्य, भारत कुमार शर्मा, किरण खटीक, कविता पारीक, बिना शर्मा, सुरेश कुमार मीणा, प्रकाश चंद्र सहित कई ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे।