डीग, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला डीग के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि प्रात 11 बजे मेला ग्राउंड स्थित गांधी नेहरू पार्क में मनाई गई । इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के अध्यक्ष मिट्ठू सिंह सांखला ने की । इस अवसर पर मदनलाल फौजदार,भूरी सिंह ,मोहनस्वरूप वहज, बेदराज रेगर,लालाराम,गिर्राज सैनी, भोजी सिंह, सुखपाल सिंह, हरभजनसिंह जाटव,पिंकी मोरोली सहित दर्जनों गांधी विचारक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गोपाल प्रसाद शर्मा ने किया।