समाजसेवी हरलाल सिंह महला की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई

सुमेर सिंह राव

गुढ़ागौड़जी l
पुजारी की ढाणी- शनिवार को समाजसेवी हरलाल सिंह महला की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। डॉक्टर रोहिताश ने बताया कि इस अवसर पर हरलाल सिंह चंद्राराम महला स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिव्यात्मा को याद किया गया तथा युवाओं ने उनके सेवाभावी जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रामकुमार महला, रामजीलाल, जयचंद , रणवीर महला, दीपचंद, डा. रोहिताश, कपिल देव, संदीप, राजेंद्र,विकास,रितेश , बनवारी भाटी, पंकज , रोहिताश दुलड़, शिवकुमार गाड़ोदिया , रामलाल रीपस्वल , सहीराम , संदीप सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।