आस्था का महापर्व छठ का आयोजन

संवाददाता यतीश कुमार शर्मा
आमेर |

महापर्व छठ पर्व का आयोजन आज नरसिंह कालोनी वार्ड नंबर 1 में नोरा दरवाज़े में बड़ी धूम धाम से मनाया गया, वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालू और वर्ति ने संध्या सूर्य देव को अस्त देते हुए पूजा-अर्चना की | अब 11 नवंबर को प्रातः दर्शन और उगते सूर्य देव की पूजा-अर्चना होगी |
एडवोकेट साधना झा के अनुसार इस बार की व्यवस्था बहुत बढ़िया कारवाई गयी है, कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टैन्सिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है व्रती और पूजा करने वालों के लिए व्यवस्था अलग कि गयी है, उन्होंने यह भी बताया कि नहाय खाय के साथ सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत 9 नवंबर से शुरू हो गई है | भगवान सूर्य, माँ छठी आप सभी को धन-धान्य, सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य का वरदान देती है एवं हम सबकी सारी मनोकामनाएँ पूरी करती है |