सीईओ ने किया पंचायतों का औचक निरीक्षण, कार्मिक मिले अनुपस्थित पात्र ग्रामीणों को समय पर लाभान्वित करना हमारा प्रथम उद्देश्य -सीईओ

सीईओ ने किया पंचायतों का औचक निरीक्षण, कार्मिक मिले अनुपस्थित
पात्र ग्रामीणों को समय पर लाभान्वित करना हमारा प्रथम उद्देश्य -सीईओ

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 10,नवम्बर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के सुचारू संचालन व कार्मिकों के पंचायत मुख्यालय पर ठहराव के संबंध में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने गुरूवार को पंचायत समिति हिण्डोली की 4 ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित पाये गए।

उन्होंने पंचायत भवन की स्थिती, कार्यालय में साफ सफाई, रिकॉर्ड संधारण की स्थिती सहित पंचायत में कार्मिकों की उपस्थित के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही पंचायत में आये हुए ग्रामीणों से योजनाओं में लाभ प्राप्ति की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तालाबगांव में सभी कार्मिक अनुपस्थित पाये गए। सथूर पंचायत में पंचायत सहायकों के लिए अलग उपस्थिती रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बड़ानयागांव में सभी कार्मिक अनुपस्थित पाये गए। चतरगंज पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य कार्मिक अनुपस्थित पाये गए जिनकी सीईओ सिंह ने मौके पर ही अनुपस्थिती दर्ज की। सीईओ सिंह ने पंचायत समिति स्तरीय ब्लॉक जन सुनवाई कार्यक्रम में भी भाग लिया तथा सभी विभागों के अधिकारियों से विभागवार प्रकरणों की समीक्षा। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया तथा जिला परिषद की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पंचायतों में कार्मिको की उपस्थिती के लिए कठोर कदम उठाये जावे। अधिकारी नियमित पंचायतों का औचक निरीक्षण करे। योजनाओं से अधिकाधिक पात्र परिवारों को लाभान्वित किया जावे।

सीईओ सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में अनुपस्थ्ति पाये गए कार्मिकों के विरूद्ध जिला स्तर से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। साथ ही अन्य विभागों के कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को लिखा जावेगा। उन्होंने कहा कि राजकीय योजनाओं से अधिकाधिक पात्र ग्रामीणों को समय पर लाभान्वित करना हमारा प्रथम उद्देश्य होना चाहिए।