शामलात अभियान के तहत रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
बून्दी, 5 फरवरी। हाडोती क्षेत्र के बूंदी जिले से शामलात अभियान का सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह द्वारा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शरद सत्र का शुभारंभ जिला प्रशासन, बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड, आईटीसी, मिशन सुनहरा कल, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी, चारागाह विकास मंच, स्वयंसेवी संस्थाएं, एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से यात्रा के माध्यम से किया गया ।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजपाल सिंह ने बताया कि शामलात अभियान के तहत यह यात्रा बूंदी की पांचों पंचायत समितियों से गुजर कर 9 फरवरी को जिला परिषद परिसर मे इस यात्रा का समापन किया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से जिले की पांचों पंचायत समितियों के विभिन्न गांवों में प्रभात फेरी, समूह चर्चा, कठपुतली नाटक मंचन, नारा लेखन, विद्यार्थियों से शामलात संवाद , विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा एवं साथ ही जिन्होंने शामलात की जमीनों एवं पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपना विशेष योगदान दिया है। इस दौरान डीपीएम जगजीवन कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।