चेतन शर्मा और कार्तिक शर्मा का कूच बिहार ट्रॉफी के लिए - राजस्थान की टीम में हुआ़ चयन

भरतपुर, बीसीसीआई द्वारा से 17 नवंबर से राजकोट गुजरात में आयोजित की जा रही चार दिवसीय अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के लिए भरतपुर ज़िले के प्रतिभावान तेज गेंदबाज़ चेतन शर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज कार्तिक शर्मा का चयन राजस्थान की टीम में हुआ है। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ की जूनियर चयन समिति ने राजस्थान अंडर-19 टीम में भरतपुर ज़िले के चेतन शर्मा और कार्तिक शर्मा का चयन किया है पिछले दिनों राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित की गई राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिताओ एवं चैलेंजर ट्रॉफी में गई बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चेतन शर्मा और कार्तिक शर्मा का चयन किया गया है जबकि चेतन शर्मा पूर्व में अंडर-16 राजस्थान और अंडर-19 राजस्थान के लिए भी खेल चुके हैं तथा अंडर-16 इंडिया कैम्प भी कर चुके है एवं कार्तिक शर्मा इसी साल अंडर-19 इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी खेल चुके है एवं आरपीएल भी खेल चुके हैं सचिव ने यह भी बताया कि भरतपुर क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक साथ दो खिलाड़ियों का कूचबिहार ट्रॉफी में चयन किया गया है चेतन शर्मा और कार्तिक शर्मा के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय पर मिठाईयां बांटी गई एवं दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया, राजेश शर्मा तथा संयुक्त सचिव राकेश मित्तल और कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी तथा जिला क्रिकेट संघ के सदस्य नीरज शर्मा,नाहर सिंह, वीनू सिंह, त्रिलोकीनाथ शर्मा राहुल लोहिया तथा जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा,सियाराम लंकेश, प्रेम सिंह  तथा एस.आर क्रिकेट एकेडमी के संचालक अवदेश खटाना एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया आदि उपस्थित थे।